Opinion Magazine
Number of visits: 10,415,648
  •  Home
  • Opinion
    • Opinion
    • Literature
    • Short Stories
    • Photo Stories
    • Cartoon
    • Interview
    • User Feedback
  • English Bazaar Patrika
    • Features
    • OPED
    • Sketches
  • Diaspora
    • Culture
    • Language
    • Literature
    • History
    • Features
    • Reviews
  • Gandhiana
  • Poetry
  • Profile
  • Samantar
    • Samantar Gujarat
    • History
  • Ami Ek Jajabar
    • Mukaam London
  • Sankaliyu
    • Digital Opinion
    • Digital Nireekshak
    • Digital Milap
    • Digital Vishwamanav
    • काव्यानंद
  • About us
    • Launch
    • Opinion Online Team
    • Contact Us

जब सब तरफ़ कौए-ही-कौए हों 

कुमार प्रशांत|Opinion - Opinion|28 November 2026

बहुत नहीं सिर्फ़ चार कौए थे काले,
उन्होंने यह तय किया कि सारे उड़ने वाले
उनके ढंग से उड़े, खाएं और गाएं
वे जिसको त्यौहार कहें सब उसे मनाएं

कभी-कभी जादू हो जाता दुनिया में
दुनिया भर के गुण दिखते हैं औगुनिया में
ये औगुनिए चार बड़े सरताज हो गए
इनके नौकर चील, गरुड़ और बाज हो गए.

हंस मोर चातक गौरैये किस गिनती में
हाथ बांध कर खड़े हो गये सब विनती में
हुक्म हुआ, चातक पंछी रट नहीं लगाएं
पिऊ-पिऊ को छोड़े कौए-कौए गाएं

बीस तरह के काम दे दिए गौरैयों को
खाना-पीना मौज उड़ाना छुट्भैयों को
कौओं की ऐसी बन आयी पांचों घी में
बड़े-बड़े मनसूबे आए उनके जी में

उड़ने तक तक के नियम बदल कर ऐसे ढाले
उड़ने वाले सिर्फ रह गए बैठे ठाले
आगे क्या कुछ हुआ सुनाना बहुत कठिन है
यह दिन कवि का नहीं, चार कौओं का दिन है

उत्सुकता जग जाए तो मेरे घर आ जाना
लंबा किस्सा थोड़े में किस तरह सुनाना ?

यह कविता कविवर भवानी प्रसाद मिश्र की है जो आपातकाल की खिलाफत का संकल्प लेकर बैठे कवि की त्रिकाल-संध्या का एक काल-खंड है. अब कवि नहीं है. उसके घर जा कर इस छोटी कविता का लंबा किस्सा सुनना संभव नहीं है. तो हर कवि अपने पीछे जो छोड़ जाता है, वह उसकी कविता होती है. सो भवानी बाबू ने यह कविता हमारे लिए छोड़ी है ताकि जब भी अंधेरा घना हो और त्रिकाल-संध्या का माहौल बने तो हम इसे पढ़ें व गुनें ! यदि कोई मेरी आज सुने तो मैं कहना चाहता हूं कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों व उनके लाखों कार्यकर्ताओं के बीच इसे छाप कर बांट देना चाहिए. कविता विवेक जाग्रत करती है, संवेदना को विस्तार देती है. यह कविता भी अपना काम करेगी.

अखिलेश यादव ने अपनी समाजवादी पार्टी का चुनाव घोषणा-पत्र अभी-अभी जारी किया है- प्रणपत्र ! किसी ने न उनसे पूछा, न उन्होंने बताना जरूरी समझा कि यह प्रणपत्र सिर्फ समाजवादी पार्टी – पीडीए – का प्रणपत्र है या इंडिया गठबंधन इससे प्रतिबद्ध है ?  यदि यह अखिलेश यादव का प्रणपत्र है, तो उन्हें मुबारक हो लेकिन देश का इस प्रणपत्र से कोई जुड़ाव नहीं बनता है. देश मात्र यह देखना चाहता है कि भाजपा गठबंधन को टक्कर देनेवाला कोई गठबंधन उभर रहा है या नहीं ?

यदि अखिलेश यादव इस बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, और इंडिया गठबंधन से निकला कोई हरचरण मल्लाह बन गया तो भी देश के लोकतंत्र पर व उसके भविष्य पर हर्फ नहीं आएगा; इमरान मसूद के लिए भले जरूरी हो कि वे राहुल गांधी को इसी दफा राष्ट्रीय राजनीति का विक्रमादित्य बनाकर छोड़ें लेकिन देश के लिए कुछ दूसरा ही जरूरी है, और वह यह कि राहुल गांधी राहुल गांधी बने रहें, आज की तरह ही अपनी आवाज उठाते रहें. यह तभी संभव है जब अखिलेश यादव व राहुल गांधी भी इस आत्यांतिक स्थिति को दिल से क़बूल करें कि कोई हरचरण मल्लाह आज देश की ज़रूरत है, वे दोनों नहीं हैं. यही सच इंडिया गठबंधन के सभी दलों व उनके नेताओं पर शब्दशः लागू होता है.

उत्तरप्रदेश में किसी योगी-भोगी-रोगी-तोगी का 2027 में, कमल की छाया में उभरना भारत के संसदीय लोकतंत्र की 2014 से जारी शवयात्रा को, अंतिम क्रिया के लिए श्मशान घाट पहुंचाने के बराबर होगा – न इससे एक रत्ती कम, न इससे एक माशा ज्यादा ! “यह दिन कवि का नहीं, चार कौओं का दिन है !” इस हकीकत को सभी देख व पहचान रहे हैं लेकिन “उड़ने तक के नियम बदल कर ऐसे ढाले / उड़ने वाले सिर्फ रह गए बैठे ठाले !” इसे क़बूल करने से हिचकिचा रहे हैं. इसलिए हर विरोध प्रदर्शन, विरोध का साझा मंच, प्रेस कांफ्रेंस, प्रतिरोधी संसद का आयोजन, किसी को साथ लेना किसी को छोड़ देना, किसी को यहां तो किसी को वहां बिठाना जैसे सारे आयोजन नकली लगने लगते हैं. ऐसा लगता है कि हर कोई पीठ पीछे छुरा लिए मौके की तलाश में है कि कब वार किया जाए; और यह पीठ भाजपा की नहीं, इंडिया गठबंधन के इस या उस घटक की है. राहुल गांधी का हर आयोजन कांग्रेस का आयोजन होता है. उसमें न तो इंडिया गठबंधन की हवा होती है, न उसकी कोई जगह होती है.

संसद को अब तक जिस योजना के तहत जीवित रखा गया था, और जिस बारे में लगातार कयास लगाए जा रहे थे, वह योजना अब घोषित हो चुकी है. 4 दिनों का यह विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू हो कर 2 दिसंबर तक चलेगा जिसमें वही पुरानी चाल फिर से चली जाएगी – महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पारित करवाना. यह गर्हित खेल लंबे समय तक संसद में अपना बहुमत बनाए रखने का वह जुगाड़ है जो पिछली बार संख्या के अभाव में गिर गया था. इस बार मोदी सरकार को शरद पवार व स्टालिन से समर्थन मिलने का वादा मिला है. क्या यह ख़बर काफी पहले से हवा में नहीं थी ? फिर नेता विपक्ष ने क्या किया ? उन्हें इस ख़बर के फैलते ही स्टालिन से क्यों नहीं मिलना चाहिए था ? स्टालिन को चोट राहुल गांधी के अचानक पाला बदलने से लगी है. लेकिन वे राष्ट्रीय समझ रखनेवाले नेता रहे हैं. राहुल को उनकी इस भूमिका का संदर्भ ले कर बार-बार उनसे क्यों नहीं मिलना चाहिए था ? परिस्थिति अपनी गति से अपने रास्ते लगे, इसमें नेतृत्व की क्या भूमिका रही ? नेतृत्व तो वह है न जो परिस्थिति को अपनी तरफ़ मोड़ ले ! शरद पवार के यहां वैचारिक प्रतिबद्धता या राजनीतिक नैतिकता जैसा कोई तत्व कभी रहा नहीं है. इसलिए उधर से आंख भले फेर लें राहुल लेकिन स्टालिन से बात न हो, यह कैसी दूरंदेशी है ? इंडिया गठबंधन में इंडिया नाम का कोई तत्व न हो, तो उसे राष्ट्रीय सहानुभूति क्यों व कैसे मिले ? अगर ऐसी कोई भी संभावना सामने आई कि 30 नवंबर से 2 दिसंबर के खेल में समाजवादी पार्टी का भी कोई अंदरूनी खेल था, तो भारत से लोकतांत्रिक विपक्ष की किसी भी संभावना का लंबे समय के लिए अंत हो जाएगा.

“कभी-कभी जादू हो जाता दुनिया में / दुनिया भर के गुण दिखते हैं औगुनिया में” ! ऐसा कोई जादू आज भी हो रहा है तो हमें एक-दूसरे से मुंह मोड़ लेना चाहिए. यह अंतिम आशा भी समाप्त हुई. यह निराशा की बात नहीं है. नई दिशा तलाशने की बात है. इंडिया गठबंधन में अब कोई संभावना नहीं है.

(27.11.2026)
मेरे ताजा लेखों के लिए मेरा ब्लॉग पढ़ें
https://kumarprashantg.blogspot.com

Loading

28 November 2026 Vipool Kalyani
← આંતરરાષ્ટ્રીય મહિલા કિસાન વર્ષ : આવ્યું અને ગયું!

Search by

Opinion

  • આંતરરાષ્ટ્રીય મહિલા કિસાન વર્ષ : આવ્યું અને ગયું!
  • PYRE / ચિતા : ચિંતા કરાવતી ચિતા !
  • સશસ્ત્ર સંઘર્ષો દરમ્યાન બાળકો અને તરુણોની અભિવ્યક્તિ
  • સંવિધાન દિવસ : એક દીવાદાંડી  … અને યાત્રા હજુયે ઓર લાંબી   
  •  એક તરફ દાંડી કૂચ, બીજી તરફ રથયાત્રા

Diaspora

  • ઋષિકવિ રાજેન્દ્ર શુક્લની સ્મૃતિ સાથે ૨૦૨૦ની એક યાદગાર સવારનું સંભારણું
  • ‘આ નિરુદ્દેશ મુગ્ધ ભ્રમણ !’
  • 55 Million Speakers, 84 Editors: The Challenge Facing Gujarati in the Age of AI  
  • ગુજરાતી સાહિત્ય અને અનુવાદ – દશા અને દિશા
  • આપણે કયા ગુજરાતની વાત કરી રહ્યા છીએ?

Gandhiana

  •  એક તરફ દાંડી કૂચ, બીજી તરફ રથયાત્રા
  • ગાંધીજીનું ધર્મમંથન અને વ્યાપક ધર્મભાવના
  • वे हर स्तर पर मनुष्य को आजाद देखना चाहते थे 
  • નિરાધાર, દીન, હીન, સર્વને સમાવતો ગાંધી-સમાજવાદ 
  • બધી શાળાઓએ અપનાવવા જેવું પુસ્તક

Poetry

  • નજરાણું
  • હવે સૂઇ જા
  • ખાલી, કહેવાની વાત છે
  • ને ,પાળ તૂટી! !
  • હળવે હળવે હળવે

Samantar Gujarat

  • ઇન્ટર્નશિપ બાબતે ગુજરાતની યુનિવર્સિટીઓ જરા પણ ગંભીર નથી…
  • હર્ષ સંઘવી, કાયદાનો અમલ કરાવીને સંસ્કારી નેતા બનો : થરાદના નાગરિકો
  • ખાખરેચી સત્યાગ્રહ : 1-8
  • મુસ્લિમો કે આદિવાસીઓના અલગ ચોકા બંધ કરો : સૌને માટે એક જ UCC જરૂરી
  • ભદ્રકાળી માતા કી જય!

English Bazaar Patrika

  • State-Sponsored Communal Profiling : The Gujarat Government Must Be Held Accountable
  • My mother cries on the phone’: TV’s war spectacle leaves Indians in Israel calming frightened families
  • “Why is this happening to me now?” 
  • Letters by Manubhai Pancholi (‘Darshak’)
  • Vimala Thakar : My memories of her grace and glory

Profile

  • સમર્પિત રાષ્ટ્રસેવક, કર્મયોગી અને આદર્શ સત્સંગી : મનુભાઈ બક્ષી
  • તપસ્વી સારસ્વત ધીરુભાઈ ઠાકર
  • સરસ્વતીના શ્વેતપદ્મની એક પાંખડી: રામભાઈ બક્ષી 
  • વંચિતોની વાચા : પત્રકાર ઇન્દુકુમાર જાની
  • અમારાં કાલિન્દીતાઈ

Archives

“Imitation is the sincerest form of flattery that mediocrity can pay to greatness.” – Oscar Wilde

Opinion Team would be indeed flattered and happy to know that you intend to use our content including images, audio and video assets.

Please feel free to use them, but kindly give credit to the Opinion Site or the original author as mentioned on the site.

  • Disclaimer
  • Contact Us
Copyright © Opinion Magazine. All Rights Reserved